ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएंग्लो इंडियन ने भिलाई पहाड़ी हॉस्पिटल का किया भ्रमण

एंग्लो इंडियन ने भिलाई पहाड़ी हॉस्पिटल का किया भ्रमण

एंग्लो इंडियन एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर शाखा ने रविवार को संत जोसेफ हास्पिटल भिलाई पहाड़ी के 40 मरीजों की सेवा की। विश्व एंग्लो इंडियन दिवस के उपलक्ष्य में शाखा सदस्यों ने टीबी और कुष्ठ पीड़ितों के...

एंग्लो इंडियन ने भिलाई पहाड़ी हॉस्पिटल का किया भ्रमण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 05 Aug 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

एंग्लो इंडियन एसोसिएशन ऑफ इंडिया जमशेदपुर शाखा ने रविवार को संत जोसेफ हास्पिटल भिलाई पहाड़ी के 40 मरीजों की सेवा की। विश्व एंग्लो इंडियन दिवस के उपलक्ष्य में शाखा सदस्यों ने टीबी और कुष्ठ पीड़ितों के साथ समय बिताया।


जमशेदपुर शाखा के उपाध्यक्ष रेव्ह. डेसमंड टुली ने आरंभिक प्रार्थना की। अध्यक्ष नेवाडा डालबी ने कहा एंग्लो इंडियन संस्था बीमार और जरूरतमंदों की सेवा करने की इच्छा रखती है। फादर विजय भट्ट ने हास्पिटल की सुविधाओं से रूबरू कराया। शाखा सदस्यों ने 40 किलो आटा, 50 किलो चावल, 20 लीटर कुकिंग ऑयल, दाल, बिस्कुट और प्रसाधन सामग्री भेंट की ञ मौके पर मार्विन मॉस, वेंडी रीड, इवलिन थॉमस, इयुस्टेस स्नीड, क्रेग रोसारियो, रितेश अलबर्ट, ग्रेनविल पीटर्स, मैक्सवेल जोसेफ, शॉरेल जोसेफ, क्षितिज टुली, सशा रीड, एडिन रीड, सांद्रा मॉस, सुसन रीड, रिचर्ड फरिडे, बेलिंडा स्नीड, एल्विन जोसेफ, मैक्सवेल थॉमस, ग्लेनिस फरिडे, रॉबर्ट फ्लेमिंग मौजूद थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें