Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTravel Chaos at Tatanagar Station Bihar Passengers Face Train and Flight Fare Hikes During Chhath Festival
छठ को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं

छठ को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं

संक्षेप: बुधवार शाम टाटानगर स्टेशन पर बिहार के यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। छठ पर्व के चलते ट्रेन और बसों में जगह नहीं थी। यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने में आरपीएफ को दिक्कतें आईं। प्लेन के किराए में भी...

Thu, 23 Oct 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटानगर स्टेशन पर बुधवार शाम बिहार के आरा और कटिहार के यात्रियों की भीड़ उमड़ी। टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में भी जगह नहीं थी। छठ यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार मार्ग की ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच का अंतर खत्म हो गया था। बुधवार सुबह बक्सर और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ देखी गई। इसके कारण यात्रियों को सुरक्षित कोच में चढ़ाने में आरपीएफ जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेट आने के कारण टाटानगर से कटिहार एक्सप्रेस बुधवार रात निर्धारित समय से दो घंटे बाद रवाना हुई। बिहार मार्ग की बसों में भी यात्रियों की भीड़ है, लेकिन अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय अभी संचालकों ने नहीं लिया है।

प्लेन का दोगुना किराया देकर आने को तैयार श्रद्धालु छठ को लेकर सिर्फ ट्रेन और बस नहीं, बल्कि विभिन्न शहरों की प्लेन में भी रांची के लिए सीट की मारामारी है। इस वजह से प्लेन का किराया भी बढ़ रहा है। आम दिनों की तुलना में श्रद्धालु दोगुना किराया देकर रांची व जमशेदपुर आने को तैयार हैं। वहीं, लोगों को डर है कि छठ के समय किराया और भी बढ़ सकता है। सुंदरनगर निवासी शांतनु ने बताया कि सितंबर में उन्होंने 5,400 रुपये में हैदराबाद से रांची की टिकट ली थी। अब वही टिकट 8 से 17 हजार रुपये में बुक हो रही है। एक सप्ताह पूर्व बुक कराने पर उन्हें 7,800 रुपये चुकाने पड़े। सूचना के अनुसार, मुंबई से रांची का प्लेन किराया अब 9 से 21 हजार रुपये हो गया है, जबकि ऑफ सीजन में छह हजार रुपये में सीट मिल जाती है। बेंगलुरु और दिल्ली से भी किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई है।