Jamshedpur News: संगठन का नाम बदलेगा अब कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
Jamshedpur News: जमशेदपुर में ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह पन्नू ने बताया कि इसका नाम बदलकर कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन रखा जाएगा। बैठक में बढ़ती डीजल कीमतों और परिवहन मुद्दों पर चर्चा की गई, और परिवहन मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया।

Jamshedpur News: जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बालीगुमा में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन को पुनः सक्रिय किया जाए। अपने विचार व्यक्त करते हुए पन्नू ने कहा कि पूर्व में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का अधिक से अधिक कार्य क्षेत्र जमशेदपुर था, लेकिन अब इसका विस्तार पूरे कोल्हान में हो गया है। इसके कारण नाम को संशोधित किया जाए और इसका नाम कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन रखा जाए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिलकर एक मांगपत्र सौंपा जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के युद्ध के दौरान लगभग 8 रुपए प्रति लीटर डीजल में वृद्धि हुई लेकिन वाहन मालिकों के भाड़े में कोई वृद्धि नहीं की गई।
बड़ी-बड़ी कम्पनियों के द्वारा अधिक से अधिक माल की ढुलाई रेलवे के माध्यम से करवाई जा रही, जबकि सड़क के माध्यम अधिक माल की ढुलाई होनी चाहिए।बैठक में प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजेश कुमार झा को दी गई। बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव बीरबल ओझा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश झा ने किया। बैठक में मुख्य रूप रविन्द्र प्रसाद सैनी, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह, कमलेश यादव, राजेश कुमार झा, अजीत सिंह, रामाशीष यादव, कश्मीर सिंह, हरविंदर सिंह, उपाध्याय जी, सलखन सिंह, बलबीर सिंह बलि, हरजीत सिंह आदि सदस्य शामिल हुए।


