आज होगी उत्पाद अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त के तबादले की चर्चा
Jan 15, 2026 01:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
राज्य के उत्पाद अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग आज होगी। कई जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्तों के तबादले की संभावना है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम और रांची शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम के सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार का कार्यकाल एक साल बचा है, फिर भी उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति हो सकती है।

राज्य के उत्पाद अधिकारियों की आज ट्रांसफर पोस्टिंग होने वाली है। बताया जाता है कि उन अधिकारियों की लिस्ट बन चुकी है, जिनका तबादला होना है। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम, रांची सहित अनेक जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्त के बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पूर्वी सिंहभूम के सहायक उत्पाद आयुक्त अजय कुमार का कार्यकाल सिर्फ एक साल बचा है। इसके बावजूद उनकी जगह दूसरे अधिकारी के आने की संभावना बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




