हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी और गुवा-टाटा मेमू ट्रेन चलीं 6 घंटे लेट
सांसद और विधायक की बैठक के बावजूद टाटानगर से चक्रधरपुर और हावड़ा मार्ग में ट्रेनों की लेट होने की समस्या जारी है। मंगलवार को गुवा-टाटानगर मेमू और हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे लेट हुईं। यात्रियों की चिंता बढ़ी है क्योंकि कई ट्रेनें बेवजह खड़ी हो रही हैं।

सांसद की रेलवे से बैठक और विधायक के धरना देने के बाद भी टाटानगर से चक्रधरपुर व हावड़ा मार्ग में ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। मंगलवार सुबह गुवा-टाटानगर मेमू ट्रेन करीब 6 घंटे लेट से टाटानगर आई। वहीं, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस भी करीब 6 घंटे लेट चली। इसके अलावा कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस आधा घंटे, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 52 मिनट, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 70 मिनट, कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 1 घंटे और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस सवा घंटे लेट से टाटानगर पहुंची। जबकि, शाम में 7 बजे तक दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ़-दो घंटे, हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस आधा घंटे, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1 घंटे और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चल रही थी।जानकार
बताते हैं कि दूसरे स्टेशनों से बदले समय पर खुलने के कारण ट्रेनें लेट से टाटानगर आती हैं, लेकिन यात्रियों ने बताया कि चक्रधरपुर, चाईबासा, घाटिशला और चांडिल की ओर एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें बेवजह जहां-तहां खड़ी होने से भी लेट होती हैं। इधर, सुबह में आठ ट्रेनों के लेट होने से विभिन्न राज्यों के हजारो यात्रियों का प्रेसर बढ़ जाता है, क्योंकि दूसरे मार्ग की ट्रेन छूटने या कार्यस्थल पर समय से नहीं पहुंचने का डर सताता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


