ट्रेनों के परिचालन समय में नहीं हो रहा सुधार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर के टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के परिचालन समय में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को मुंबई मार्ग से आई पांच एक्सप्रेस ट्रेनें देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, अन्य स्टेशनों से लेट रवाना होने के कारण यह समस्या हो रही है।

जमशेदपुर। टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में ट्रेनों के परिचालन समय में सुधार नहीं हो रहा है। जबकि रेलवे अधिकारी ट्रेनों को समय से चलने को लेकर कई दावा करते हैं। शुक्रवार को भी मुंबई मार्ग से बिलासपुर होकर पांच एक्सप्रेस ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची। जिससे सैकड़ो यात्रियों को दिक्कत हुई है। लेट चलने वाली ट्रेनों में अहमदाबाद एक्सप्रेस गीतांजलि एक्सप्रेस कुर्ला एक्सप्रेस मुंबई मेल समेत अन्य ट्रेन शामिल है। जानकार बताते हैं कि दूसरे स्टेशन से ट्रेनों को लेट से रवाना करने के कारण ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंचती है।
ये भी पढ़ें:इतवारी और इस्पात ट्रेन खुलेगी लेट
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


