Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrains Delayed by Fog Passengers Face Hardships in Jamshedpur

दिल्ली की ट्रेनें कुहासा में फंसकर 7-8 घंटे चल रही लेट, यात्री परेशान

जमशेदपुर में दिल्ली से टाटानगर आने वाली ट्रेनें कुहासा के कारण 7 से 11 घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कई बार दूसरे दिन सुबह टाटानगर पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी लेट आईं, जिससे हजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 15 Jan 2025 02:02 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की ट्रेनें कुहासा में फंसकर 7-8 घंटे चल रही लेट, यात्री परेशान

जमशेदपुर। बिहार उत्तर प्रदेश होकर दिल्ली से टाटानगर आने वाली ट्रेनें कुहासा में फंसकर 7 से 11 घंटे तक लेट चल रही है। इससे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कई बार दूसरे दिन सुबह टाटानगर पहुंची। जानकारी के अनुसार बुधवार को आनंद विहार भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पुरी दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस जम्मू टाटानगर एक्सप्रेस आनंद विहार हल्दिया एक्सप्रेस लेट से टाटानगर आई, जबकि पुरुषोत्तम और उत्कल एक्सप्रेस के भी लेट चलने की सूचना है। इधर बिहार और मुंबई मार्ग की भी आधा दर्जन ट्रेन लेट से टाटानगर आई। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें