जाली नोटों की पहचान और रोकथाम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
भारतीय रिज़र्व बैंक पटना की ओर से शहर में बैंक कर्मियों के लिए मुद्रा तिजोरी संचालन, नोट वापसी विनियम, असली नोट की सुरक्षा विशेषताएं एवं जाली नोटों के

भारतीय रिज़र्व बैंक पटना की ओर से शहर में बैंक कर्मियों के लिए मुद्रा तिजोरी संचालन, नोट वापसी विनियम, असली नोट की सुरक्षा विशेषताएं एवं जाली नोटों के रोकथाम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक पटना सुजीत कुमार अरविंद, आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक आलोक रंजन तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को चार सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में संयुक्त अभिरक्षकों को मुद्रा तिजोरियों के सुरक्षित एवं नियमसंगत संचालन, नकदी प्रबंधन, रिकॉर्ड रखरखाव तथा नियामकीय अनुपालन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में भारतीय बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं, जाली नोटों की पहचान के व्यावहारिक पहलुओं तथा कटे-फटे एवं गंदे नोटों के विनिमय संबंधी प्रावधानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अंत में क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और उनके प्रश्नों पर मार्गदर्शन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


