Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTraining for Online Voter Detail Search in East Singhbhum District
2003 के वोटरों के नाम खोजने का प्रशिक्षण दिया गया

2003 के वोटरों के नाम खोजने का प्रशिक्षण दिया गया

संक्षेप:

पूर्वी सिंहभूम जिले में प्री एसआईआर प्रक्रिया के तहत शनिवार को टाउन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 2003 के मतदाताओं का विवरण ऑनलाइन खोजने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ, हेल्पडेस्क मैनेजर और कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। सीईओ झारखंड और ईसीआई पोर्टल पर जानकारी सर्च करने की विधि का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।

Dec 14, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

पूर्वी सिंहभूम जिले में फिलहाल प्री एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, और जल्द ही एसआईआर भी संभावित है। उसमें 2003 में उस समय के मतदाता अगर किसी और जगह या फिर दूसरे राज्य में थे, तो ऑनलाइन उनका विवरण किस तरह खोजना है, इसका प्रशिक्षण उपायुक्त के आदेश पर शनिवार को टाउन हॉल में दिया गया। यह प्रशिक्षण जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, जुगसलाई के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र व पोटका विधान सभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड से संबंधित बीएलओ, बीएलओ-सुपरवाइजर, सभी हेल्पडेस्क मैनेजर तथा जिला के सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह की अगुवाई में आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि सीईओ डॉट झारखंड गोव डॉट इन पोर्टल पर झारखंड के वासियों और राज्य के बाहर के वोटरों के नाम वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट गोव डॉट इन पोर्टल में मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों पोर्टल पर प्रशिक्षुओं को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई। अबतक सबसे कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्र के बीएलओ के साथ हेल्प डेस्क मैनेजर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर को टैग कर उन सभी बीएलओ को अलग से हैंड्स ऑन ट्रैनिंग कराई गई। अर्हता तिथि एक जनवरी 2003 के आधार पर प्रकाशित मतदाता सूची में नाम सर्च करने का स्टेप बाई स्टेप विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में धालभूम के डीसीएलआर सह एईआरओ सच्चिदानन्द महतो, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी सह एईआरओ अनिल टूटी भी शामिल हुए।