जनगणना में लगने वाले फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का समापन आज
जमशेदपुर में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण आज समाप्त होगा। यह तीसरा बैच है, जिसमें 13 ट्रेनर शामिल हैं। रांची के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पहले दो बैचों में 11 प्रखंडों और अन्य निकायों के ट्रेनरों को भी प्रशिक्षित किया गया। इसके बाद हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें जाति गणना भी शामिल है।

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में जनगणना में लगाये जाने वाले फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का समापन आज होगा। जिला परिषद में चल रही इस ट्रेनिंग का यह तीसरा बैच है जो मानगो नगर निगम के फील्ड ट्रेनरों के लिए आयोजित की गई है। इसमें कुल 13 फील्ड ट्रेनर शामिल हैं। इन्हें रांची स्थित जनगणना निदेशालय के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इससे पूर्व 11 प्रखंडों, चाकुलिया नगर पंचायत, जमशेदपुर अक्षेस और जुगसलाई नगर परिषद के फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये सभी मिलकर प्रखंड व निकाय वार प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस बार जाति गणना की भी योजना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


