ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरइस कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षक कराते हैं मालिस, गुस्साये छात्र लौटे घर

इस कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षक कराते हैं मालिस, गुस्साये छात्र लौटे घर

कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना...

कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए  जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना...
1/ 2कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना...
कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए  जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना...
2/ 2कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 25 Jul 2019 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान के युवाओं के कौशल विकास के लिए जगन्नाथपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस उम्मीद से खोला गया था कि कोल्हान के आदिवासी युवाओं को कौशल विकास हुनरमंद बना कर स्वावलंबी बनाएंगे, लेकिन उनका यह सपना टूटता दिख रहा है। जगन्नाथपुर के जिस दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का संचालन करने का जिम्मेवारी रांची के एक एनजीओ को दिया, वहां कोल्हान के युवाओं का कौशल विकास नहीं होकर शोषण हो रहा है। आरोप है कि कौशल केंद्र के संचालक के शोषण और अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को जब छात्रों ने मोर्चा खोला, तब सभी छात्र-छात्राओं को केंद्र से बैग एंड बिस्तर के साथ बाहर कर दिया गया। हॉस्टल से सडक पर पहुंची छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों को फोन कर बुलाया। तब कौशल केंद्र में जबरदस्त हंगामा हुआ, जो सात घंटे तक होता रहा। छात्रों और अभिभावकों के हंगामा की सूचना मिलने पर नोवामुंडी के भाजपा नेता मंगल सिंह सुरेन और जगन्नाथपुर के बीडीओ रामनारायण खालखो, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक भी कौशल केंद्र पहुंचे।बीडीओ रामनारायण खालखो,जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक और कौशल केंद्र के संचालकों के बीच छात्रों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को लेकर डेढ़ घंटे तक वार्ता चली, लेकिन छात्र-छात्राएं अपने जिद पर अड़े रहे। अंततः छात्र-छात्राओं ने बीच मझधार में प्रशिक्षण छोड़ अपने-अपने घर वापस लौटने का निर्णय लिया। हालांकि विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान के उपाय को लेकर अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में रहने के लिए समझाया भी, लेकिन वे नहीं माने। दूसरी तरफ कौशल केंद्र से बाहर किए गए छात्र-छात्राओं ने मीडिया से बात करते कहा कि उनके साथ केंद्र के संचालक शोषण कर रहे हैं। खाना में कीड़े मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तीन-चार माह से न तो क्लास चल रहा है और न ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीनियर छात्राओं को भी फर्जी सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद सैकडों छात्राएं घर में बैठी हैं, उन्हें जॉब नहीं मिला। हर तरह से संचालक मनमानी कर रहे हैं। विरोध करने पर कमरे में घंटों बंद कर दिया जाता है। वहीं, भाजपा नेता मंगल सिंह सुरेन कौशल केंद्र के खिलाफ ही आंदोलन की चेतावनी दे दी है। फिलहाल प्रशासन के निर्देश पर बीडीओ और थाना प्रभारी मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों और अभिभावकों ने हॉस्टल छोड़ने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें