चलती ट्रेन से अटैची चोरी में एक गिरफ्तार
Apr 14, 2026 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
टाटानगर रेलवे पुलिस और चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड ने चलती ट्रेन में यात्री की अटैची चोरी करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी को घाटशिला तक खदेड़कर पकड़ा गया और चोरी की अटैची भी बरामद की गई, जिसमें रुपये और महंगे सामान थे। आरोपी को टाटानगर लाकर जीआरपी को सौंपा गया।

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस और चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड ने टाटानगर स्टेशन के पास चलती ट्रेन में यात्री की अटैची चोरी कर भाग रहे बदमाश को घाटशिला तक खदेड़कर पकड़ लिया। बदमाश के पास से चोरी की अटैची भी बरामद हो गई है, जिसमें रुपये समेत कई महंगे सामान थे। इससे आरोपी को पकड़कर टाटानगर लाने के बाद आरपीएफ में जीआरपी को सौंप दिया और केस दर्ज कराया है। आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने पहले भी कई बार संयुक्त अभियान चलाकर चलती ट्रेन से पकड़कर आरोपी को जेल भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


