यात्री की पर्स से रुपये चोरी की आरोपी महिलाए गई जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टाटानगर रेल पुलिस ने वंदे भारत ट्रेन पर एक महिला यात्री से पैसे और सामान चोरी करने की आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाएं खानाबदोस प्रवृत्ति की हैं और पहले भी स्टेशन पर चोरी के आरोप में पकड़ी जा चुकी हैं।

यात्री की पर्स से रुपये चोरी की आरोपी महिलाए गई जेल

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री की पर्व से रुपए एवं अन्य सामान चोरी करने की आरोपी दो महिलाओं कुसुम देवी एवं अन्य को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। दोनों महिला आरोपियों को चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर ली थी। रेल पुलिस के अनुसार दोनों महिला खानाबदोस प्रवृत्ति की है जो स्टेशन के आसपास समूह में डेरा डालकर रहती है। मौका पाकर स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की चोरी करने में पहले भी गिरफ्तार हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।