Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrain Services Disruption Jharkhand-Bengal Passengers Affected

झाड़ग्राम मेमू ट्रेन 14, 16 व 18 को नहीं जाएगी धनबाद
संक्षेप:
झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 14, 16 और 18 जनवरी को बोकारो तक ही चलेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह निर्णय लिया गया है। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग भी बदलेगा और टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी, जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
Jan 13, 2026 12:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 14, 16 एवं 18 जनवरी को बोकारो तक ही चलेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 14 और 17 जनवरी को चांडिल से बदलेगा। वहीं, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन मंगलवार को रद्द है जबकि, 17 जनवरी को टाटानगर-आसनसोल की दो मेमू ट्रेनें आद्रा स्टेशन से ही अपडाउन करेंगी। इससे झारखंड और पं. बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




