Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrain Services Disruption Delays on Howrah-Mumbai Route Affect Thousands of Passengers

आधा दर्जन ट्रेनें लेट से पहुंची टाटानगर

जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को कई ट्रेनें लेट होकर टाटानगर पहुंची हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर लगातार देरी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 12 Oct 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on
आधा दर्जन ट्रेनें लेट से पहुंची टाटानगर

जमशेदपुर। हावड़ा मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुधार नहीं रहा जबकि, ट्रेनों के लेट चलने से रोज हजारों यात्री परेशान होते हैं। रविवार को भी मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के अलावा कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची है। मालूम हो कि, ट्रेनों के लेट से चलने की शिकायत लगातार स्टेशन पुस्तिका में दर्ज हो रही है लेकिन चक्रधरपुर मंडल रेल क्षेत्र में प्रवेश करते ट्रेनों की स्पीड कम हो जाती है और यात्री परेशान होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।