बक्सर एक्सप्रेस 5 को आसनसोल से ही लौटेगी टाटानगर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

आसनसोल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 5 जनवरी को जसीडीह, मोकामा और पटना नहीं जाएगी। ईस्टर्न रेलवे के आदेश से यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा...

बक्सर एक्सप्रेस 5 को आसनसोल से ही लौटेगी टाटानगर

आसनसोल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 5 जनवरी को जसीडीह, मोकामा और पटना नहीं जाएगी। ट्रेन शाम को आसनसोल से टाटानगर लौटेगी। ईस्टर्न रेलवे जोन के आदेश से बिहार, झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। पूर्व से निर्धारित कार्य के लिए बक्सर की ट्रेन में टिकट बुक करने वालों को यात्रियों को दूसरे मार्ग से पटना, आरा, बक्सर एवं अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ेगा। इधर, चक्रधरपुर, खड़गपुर व रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 4 से 16 जनवरी तक डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार, कलाईकुंडा व झाड़ग्राम स्टेशनों के बीच लाइन ब्लॉक से 5 जनवरी को टाटा-खड़गपुर मार्ग की दो जोड़ी लोकल ट्रेनें रद्द होंगी। रांची मंडल के सिरम टोली चौक के पास लाइन ब्लॉक के कारण टाटा-हटिया एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 6 से 16 जनवरी, जबकि टाटा-हटिया मेमू 7 जनवरी से 12 जनवरी तक रद्द रहेगी। चक्रधरपुर मंडल में ब्लॉक से टाटा-हटिया, टाटा-बिलासपुर व टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस 4 व 5 जनवरी, टाटा-बरकाकाना पैसेंजर 5 व 8 जनवरी, झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू 6, 8 व 9 जनवरी व टाटा-आसनसोल मेमू 5 व 8 जनवरी को रद्द है। जबकि आसनसोल-टाटा मेमू 6 व 9 जनवरी को पुरुलिया और धनबाद-टाटा एक्सप्रेस 5, 6, 8 व 9 जनवरी तक आद्रा स्टेशन से अप-डाउन करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।