राउरकेला व टाटानगर से बादामपहाड़ मेमू ट्रेन 19 को रद्द
Mar 15, 2026 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में 19 मार्च को टाटानगर और राउरकेला से बादामपहाड़ मार्ग की दो मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। 15 मार्च को भी ये ट्रेनें नहीं चलीं। चक्रधरपुर मंडल रेलवे द्वारा मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया। हालांकि, शालीमार और राउरकेला की एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा।

जमशेदपुर। टाटानगर और राउरकेला से बादामपहाड़ मार्ग की दो मेमू ट्रेनों को रेलवे ने 19 मार्च को रद्द किया है जबकि 15 मार्च रविवार को भी दोनों में मेमू ट्रेन नहीं चली। बताया जता है कि चक्रधरपुर मंडल रेलवे द्वारा सुरक्षित परिचालन योजना से हल्दीपोखर एवं अन्य जगहों की लाइन पर मरम्मत और निर्माण कार्य करने के कारण ट्रेनों को अप-डाउन में रद्द करने का आदेश हुआ है। हालांकि शालीमार और राउरकेला बादामपहाड़ से अप डाउन करने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


