रांची और आद्रा में लाइन ब्लॉक से ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त
जमशेदपुर में कोल्हान और बंगाल के बीच ट्रेनों का परिचालन दो महीने से बाधित है। इस कारण यात्रियों को समस्या हो रही है। रांची में निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को 16 से 26 दिसंबर तक रद्द किया गया है।...
जमशेदपुर। कोल्हान और बंगाल के बीच ट्रेनों का परिचालन दो महीने से लगातार अस्त-व्यस्त हो रहा है। इससे झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से बंगाल और कोल्हान से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। अभी रांची के सिरम टोली चौक पर फोर लाइन फ्लाइओवर और रोड निर्माण के लिए लाइन ब्लॉक का आदेश हुआ है। इससे टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर हटिया मेमू ट्रेन और रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 16 से 26 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया। अन्य मार्गों की सात जोड़ी ट्रेनों को भी रद्द व परिचालन दूरी में कटौती का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आया है। जबकि, आद्रा मंडल में भी 9 से 15 दिसंबर तक लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटा हटिया टाटा 8 और 11 दिसंबर को रद्द, टाटा बिलासपुर 8 और 11 को रद्द, आसनसोल टाटा 08 को रद्द, आसनसोल टाटा ओसनसोल 8 व 11 को रद्द, टाटा बरकाना पैसेंजर 8 व 11 को रद्द और झाड़ग्राम पैसेंजर मेमू 9 व 11 दिसंबर को रद्द की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।