Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrain Schedule Changes in Jamshedpur MEMU Train Delays and Route Modifications
टाटा की ट्रेनों का परिचालन आद्रा में लाइन ब्लॉक से होगा प्रभावित
जमशेदपुर में झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 15, 19 और 21 सितंबर को बोकारो जाएगी। टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 16 और 19 सितंबर को आद्रा से लौटेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 16, 17 और 20 सितंबर को...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 14 Sep 2025 10:52 AM

जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 15, 19 और 21 सितंबर को बोकारो जबकि, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 16 और 19 सितंबर को आद्रा से लौटेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आद्रा मंडल में लाइन मरम्मत एवं अन्य विकास कार्य के लिए ब्लॉक को लेकर यह आदेश हुआ है। इधर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 16, 17 और 20 सितंबर को बदलेगा। इससे ट्रेन चांडिल से पुरुलिया नहीं जाकर मुरी के रास्ते हटिया जाएगी। वहीं, बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस 19 व 21 सितंबर को डेढ़ घंटे लेट से खुलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




