17 को बोकारो तक चलेगी झारग्राम मेमू ट्रेन
संक्षेप: जमशेदपुर के आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 17 अक्तूबर को बोकारो तक चलेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस चांडिल के बाद गुंडा बिहार होकर चलेगी। बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस 19...
Wed, 15 Oct 2025 12:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर

जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर होकर चलने वाली झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन अब 17 अक्तूबर को बोकारो तक चलेगी जबकि बुधवार को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस चांडिल स्टेशन के बाद पुरुलिया के बदले मार्ग में गुंडा बिहार होकर अपडाउन करेगी। इधर, लाइन ब्लॉक के कारण बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस 19 अक्तूबर को डेढ़ घंटे लेट से खुलेगी। वहीं, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर को रद्द रहेगी और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को टाटानगर नहीं आकर संबलपुर होकर चलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




