Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTrain Route Changes Due to Line Block at Vijayawada Station and Adra Rail Division

13 को टाटा-बेंगलुरु व टाटा-हटिया एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग

जमशेदपुर में विजयवाड़ा स्टेशन और आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर बेंगलुरु एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नए मार्ग से चलेंगी। इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 8 Dec 2024 12:34 PM
share Share

जमशेदपुर। विजयवाड़ा स्टेशन और आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग बदलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी आदेश के अनुसार टाटानगर हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर बेंगलुरु एक्सप्रेस 13 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी। इसके अलावा झारखंड और बिहार के विभिन्न स्टेशनों से विजयवाड़ा जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का भी मार्ग रेलवे ने बदला है। जिससे सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी क्योंकि बदले मार्ग से चल रही ट्रेनें दक्षिण भारत के गुडीबडा, नायडावोलू एवं भीमावरम स्टेशनों पर नहीं जाएगी। बदले मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में झारखंड के हटिया एर्नाकुलम, हटिया बेंगलुरु, जसीडीह तांब्रम और धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें