
इस्पात और जनशताब्दी तीन घंटे से ज्यादा लेट यात्री परेशान
जमशेदपुर में हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस 3 घंटे लेट से खुली, जिससे यह टाटानगर करीब सवा दो बजे पहुंचेगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस भी इसी तरह 3 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। यात्रियों को रोजाना परेशानी का...
जमशेदपुर। हावड़ा से गुरुवार को इस्पात एक्सप्रेस 3 घंटे लेट से खुली। इससे ट्रेन दिन में 10 बजे के बदले दोपहर में करीब सवा दो बजे टाटानगर आएगी। दूसरी ओर, हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस भी तीन घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। मालूम हो कि, जनशताब्दी एक्सप्रेस और इस्पात एक्सप्रेस करीब 2 महीने में शायद किसी दिन समय से टाटानगर आई हो। स्थिति यह है कि, डाउन में बड़बिल से हावड़ा के लिए टाटानगर में शाम 5 बजे के बदले रात में 10 बजे तक जनशताब्दी एक्सप्रेस आई। इससे टाटानगर से खड़गपुर और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को रोज परेशानी होती है।

इधर, मुंबई मार्ग से भी कई ट्रेन में लेट से टाटानगर पहुंची है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


