बक्सर और संतरागाछी की ट्रेन 8 को चलेगी लेट
जमशेदपुर में आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस और संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 8 जून को 1 घंटे तक लेट चलेंगी। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 04, 08 और 11 जून को बदल जाएगा। 18 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।

जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 8 जून को करीब 1 घंटे तक लेट चलेगी। जबकि, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 04, 08 और 11 जून को चांडिल के बाद पुरुलिया के बदले मुरी और गुंडा बिहार स्टेशन होकर चलेगी। आसनसोल टाटानगर मेमू ट्रेन आठ और 11 जून को आद्रा स्टेशन तक अप डाउन करेगी। लाइन ब्लॉक को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन झाड़ग्राम पुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 8 और 11 जून को रद्द करने की तैयारी में है। बताया जाता है की लाइन ब्लॉक के कारण 18 एक्सप्रेस रोड मेमू ट्रेनों का परिचालन झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच प्रभावित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


