टाटानगर से धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 को रद्द

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

चक्रधरपुर, आद्रा और रांची मंडल रेल क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण 11 जून को टाटानगर से धनबाद, इतवारी और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक 15 दिन रद्द रहेगी। इससे झारखंड,...

टाटानगर से धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 को रद्द

चक्रधरपुर, आद्रा और रांची मंडल रेल क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण 11 जून, बुधवार को टाटानगर से धनबाद, इतवारी और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। बताया गया है कि हटिया एक्सप्रेस दिन बदलकर 30 जून तक 15 दिन रद्द रहेगी। वहीं, इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी। गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला समेत अन्य मार्ग की करीब आधा दर्जन ट्रेनें रेलवे ने 28 जून तक दिन बदलकर रद्द कर दी हैं। इससे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को रोजाना परेशानी हो रही है।

लाइन ब्लॉक के चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 10, 17, 24 जून तथा दुर्ग से 14, 21, 28 जून को टाटानगर नहीं आकर कांड्रा से सीनी होकर चलेगी। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 10, 17, 24 जून को और ऋषिकेश से 15, 22, 29 जून को टाटानगर नहीं आकर संबलपुर के रास्ते चलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।