टाटानगर इतवारी व बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 19 जून तक होगी रद्द
जमशेदपुर में चांपा रेलवे स्टेशन के आसपास तकनीकी कार्यों के लिए 7 से 19 जून तक ब्लॉक रहेगा। इसके कारण टाटानगर की इतवारी और बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द की गई हैं। अन्य ट्रेनों पर भी प्रभाव पड़ेगा, जिससे नौ राज्यों के यात्रियों को कठिनाई होगी।

जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ स्थित चांपा रेलवे स्टेशन के आसपास तकनीकी कार्यों के लिए 7 से 19 जून तक ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर की इतवारी और बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश हुआ है जबकि इतवारी एक्सप्रेस अभी भी 22 मई तक रद्द है। बताया जाता है कि ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार को लेकर परिचालन सिस्टम में सुधार किया जा रहा है। लाइन ब्लॉक के दौरान दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 10 से 16 जून तक दिन बदलकर रद्द होगी। इस दौरान मुंबई अहमदाबाद एवं अन्य मार्ग की कई ऐसी ट्रेनें रद्द होगी जो टाटानगर से गुजरती है। पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन 11 से 15 जून तक अपडाउन में रद्द करने का आदेश हुआ है।
उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के रद्द होने से नौ राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। वहीं, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन अपडाउन में 18 मई तक रद्द रहेगी। टाटानगर चक्रधरपुर मेमू 16 और 18 मई को रद्द रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


