ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव में 65 वर्षीय सिदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह 5 बजे टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग पर हुई। रेल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव निवासी 65 वर्षीय सिदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग स्थित करनडीह और सुंदरनगर रेलवे क्रॉसिंग के बीच सुबह 5 बजे की है। रेल कर्मचारियों की सूचना पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को लाइन से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना में यूडी के तहत केस दर्ज कर छानबीन जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


