Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTragic Suicide of Rupesh Kumar 24 in Sidgora Bihar Native Found Hanging

सिदगोड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिदगोड़ा बाबूडीह निवासी रुपेश कुमार (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार दोपहर कमरे में फंदे से लटका पाया गया। रुपेश मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का निवासी था और बाबूडीह में किराए पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 30 Aug 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
सिदगोड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिदगोड़ा बाबूडीह निवासी रुपेश कुमार (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रुपेश मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। वह बाबूडीह में किराए के मकान में रहता था। पत्नी मायके गई थी। इसी बीच उसने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।