
सिदगोड़ा : नौकरी छूटने के बाद बेरोजगार अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर में 54 वर्षीय प्रभाकर राव ने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने उन्हें सुबह फंदे से लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राव कुछ समय पहले नौकरी खो चुके थे, जिससे वह गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे।
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुननगर बी ब्लॉक, निर्मल रोड में गुरुवार रात प्रभाकर राव (54) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी रोज की तरह उन्हें जगाने कमरे में पहुंची, तो प्रभाकर राव फंदे से लटके हुए पाए गए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रभाकर राव कुछ समय पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, लेकिन नौकरी जाने के बाद से वह गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद वह चुपचाप रहने लगे थे और बातचीत भी कम कर दी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




