Jamshedpur News: पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: फोटो-हैपत्नी से विवाद के बाद ने फांसी लगाकर की पत्नी से विवाद के बाद ने फांसी लगाकर की पत्नी से विवाद के बाद ने फांसी लगाकर की

Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत रॉयल कॉलोनी में रविवार सुबह पिंटू सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव ससुराल में सीढ़ियों के पास फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, पिंटू सिंह जुगसलाई के छपरहिया मोहल्ला के निवासी थे। वे करीब ढाई साल से पत्नी से अलग रह रहे थे। रविवार सुबह वे पत्नी से मिलने उनके घर गए थे। पत्नी ने घर वालों को फोन कर बताया कि पिंटू ने फांसी लगा ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


