Jamshedpur News: गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार बच्ची की मौत, दो गंभीर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। बस चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार बच्ची की मौत, दो गंभीर
गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार बच्ची की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना अंतर्गत स्टील स्ट्रिप्स कंपनी गेट के बाहर शनिवार दोपहर स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक तेजी से मौके से फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बस का पीछा किया और उसे लोयला बीएड कॉलेज के पास धर दबोचा। लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है।

इधर, गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। लोगों ने बस और ट्रक को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। फिलहाल लोग सड़क बैठकर प्रदर्शन कर रह है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: गोविंदपुर में स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार बच्ची की मौत, दो गंभीर