मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

सिदगोड़ा बजरंग चौक के रहने वाले दो दोस्तों, अमन कुमार और विकास रजक, की चांडिल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अमन का जन्मदिन था और दोनों देवड़ी मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और एमजीएम अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, सड़क दुर्घटना में दो की मौत

सिदगोड़ा बजरंग चौक निवासी दो दोस्तों की चांडिल में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में अमन कुमार और उसका साथी विकास रजक शामिल है। दोनों बजरंग चौक शांति नगर के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार रविवार को अमन का जन्मदिन था। दोनों एक बाइक पर सवार होकर पूजा करने के लिए देवड़ी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, शांति नगर में मातम पसर गया है। अमन ट्रांसपोर्ट में काम करता था जबकि विकास बजाज फाइनेंस में काम करता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।