बर्मामाइंस में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री के पास हुई सड़क दुर्घटना में 41 वर्षीय अजय दुबे की मौत हो गई। अजय अपने दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था, जब उसने कुत्ते को बचाने की कोशिश में ट्रक से टकरा गया। हेलमेट न पहनने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री के पास सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में परसूडीह के कीताडीह निवासी अजय दुबे (41) की मौत हो गई। अजय गोलमुरी में अपने दोस्त से मुलाकात कर घर लौट रहा था। इस दौरान लाल बाबा फाउंड्री के पास बीच सड़क पर कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में अजय की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। सोमवार को वह चाकुलिया से ट्रेन से शहर आया था। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से गोलमुरी में अपने साथी से मिलने के लिए निकला। इस दौरान जानकारी मिली कि रात 11.45 बजे अजय सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जबतक सभी टीएमएच पहुंचे, तबतक अजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


