जमशेदपुर में बीमारी से परेशान महिला प्रोफेसर और उनके भाई ने फांसी लगाकर जान दी
जमशेदपुर में एक सहायक प्राध्यापक और उनके भाई ने बीमारी और आर्थिक स्थिति के चलते आत्महत्या कर ली। सरस्वती सरकार (62) और बलराम सरकार (67) के शव एक घर में लटके मिले। दोनों मानसिक तनाव में थे और अविवाहित थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए हैं।

जमशेदपुर में बीमारी से परेशान होकर सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) और उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली यह घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट स्थित आदिवासी एसोसिएशन के पास हुई। यहां एक घर में सोमवार देर शाम शिक्षिका और उनके भाई के शव फंदे से लटके मिले। उनकी पहचान सरस्वती सरकार (62) और उनके भाई बलराम सरकार (67) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव सड़-गल गए हैं। घटना दो-तीन दिन पहले की हो सकती है। आसपास के लोगों ने घर से तेज बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को अंदर से बंद पाया। वहीं, घर के बाहर दो दिनों का अखबार भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस मजिस्ट्रेट जॉय गुड़िया की मौजूदगी में ग्राइंडर से गेट का ताला काटकर पुलिस अंदर गई। पुलिस के अनुसार, घर के भीतर बदबू इतनी तेज थी कि अंदर जाना मुश्किल था। एक कमरे में दोनों के शव फंदे से लटके थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, दोनों अविवाहित थे जानकारी के मुताबिक, सरस्वती सरकार को-ऑपरेटिव कॉलेज से सहायक प्राध्यापक पद से रिटायर हुई थीं। वह घंटी आधारित शिक्षिका के रूप में भी काम कर चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरस्वती ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं, जबकि विवेकानंद किडनी स्टोन की बीमारी से परेशान थे। दोनों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वे अविवाहित थे और साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ोसी बोले- दोनों डिप्रेशन में चल रहे थे इधर, पड़ोसियों के अनुसार दोनों कुछ दिनों से डिप्रेशन में रह रहे थे। दोनों ने शादी नहीं कर रखी थी, जिससे उनके परिवार में और कोई नहीं था। तीन दिन से दोनों को नहीं देखा गया और कमरा भी अंदर से बंद था। बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


