Jamshedpur News: मानस सत्संग समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी का निधन
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के श्री श्री मानस सत्संग समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी का निधन 15 दिनों के अस्पताल में इलाज के बाद हो गया। उनकी उम्र 55 वर्ष थी। अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया, जिसमें समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। चौधरी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री श्री मानस सत्संग समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी का बीते 15 दिनों से अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में संपन्न हुआ। दिवंगत चौधरी के परिवार में पत्नी, दो बेटियां एवं एक बेटा हैं। अंतिम संस्कार के दौरान समिति के रणधीर मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, योगेंद्र चौधरी, लक्ष्मी पांडेय, मुरारी लाल अग्रवाल, विनय मिश्रा, विजय मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

