स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने में गिरा यात्री, मौत
टाटानगर स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर 51 वर्षीय सुबीर मंडल की मौत हो गई। वह साउंड सिस्टम की मरम्मत के लिए जमशेदपुर आया था। बुधवार को रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से लौटते समय सीढ़ियां चढ़ते समय उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि वह पहले से हार्ट मरीज थे।

टाटानगर स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर कोलकाता के मौलाअली निवासी सुबीर मंडल 51 वर्ष की मौत हो गई। वह एक अन्य साथी के साथ एक क्लब में साउंड सिस्टम की मरम्मत करने दो दिन पूर्व जमशेदपुर आया था। बुधवार को साथियों के साथ रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोलकाता जाने के लिए वह टाटानगर स्टेशन आया था लेकिन प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर जाने के दौरान फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान उसके सीने में दर्द होने लगा और चंद सेकेंड में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पहले से हार्ट मरीज होने की जानकारी दी। इससे रेल पुलिस ने सनहा दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे वे कोलकाता ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


