रेलवे हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी टेक्नीशियन की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत करते समय अमित माझी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना पहले भी दो लोगों की जान ले चुकी है, जो प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी चढ़ने के कारण हुई थी।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के वॉशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन पर चढ़कर मरम्मत करने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर जख्मी अमित माझी की शनिवार देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी टेक्नीशियन को टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। बताया जाता है कि, 20 मई और 06 मई को भी प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी चढ़कर चढ़ने से एक हाई टेंशन तार की चपेट में एक यात्री आया था। इससे दोनों की एमजीएम अस्पताल में मौत हुई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


