राष्ट्रपति दौरा: कदमा और बारीडीह में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

Feb 25, 2026 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी के जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। मरीन ड्राइव, कदमा और मणिपाल हॉस्पिटल क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। भारी वाहनों और मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

राष्ट्रपति दौरा: कदमा और बारीडीह में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के तहत मरीन ड्राइव, कदमा और मणिपाल हॉस्पिटल, बारीडीह क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन और मालवाहक चार-पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, उसी दिन सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में यात्री बसों का परिचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।