डिमना रोड में अभी से रात में लगने लगा है जाम
जमशेदपुर में डिमना रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण रात में जाम लगने की समस्या बढ़ गई है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते मानगो-डिमना लेन रोड रात 11 बजे से ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे वाहनों की...

जमशेदपुर। डिमना रोड में मात्र 200 मीटर की दूरी में यातायात व्यवस्था में बदलाव से रात के समय जाम लगने लगा है। स्थिति यह हो जा रही है कि एक दोपहिया के लिए निकलने का रास्ता नहीं बचता है। दरअसल फ्लाईओवर निर्माण के कारण दरभंगा डेयरी के पास रात 11 बजे से मानगो-डिमना लेन रोड ब्लॉक कर दिया जाता है। वहां पर डिमना जाने वाले वाहनों को भी डिमना-मानगो लेन से ही गुजरना पड़ रहा है। ऐसा करने से नो इंट्री के बाद भारी संख्या में आने-जाने वाले वाहन फंस जा रहे हैं। रात में घंटों यह स्थिति बन रही है। अब 22 को एक ही रोड से परिचालन का ट्रायल होगा और 24 से इसे लागू किया जाना है। इसके बाद दिन में भी जाम लगने की आशंका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।