Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTraffic Jam in Jamshedpur Former CM Babulal Marandi Stuck for Half an Hour
मानगो पुल पर भारी जाम में फंसा बाबूलाल मरांडी का काफिला

मानगो पुल पर भारी जाम में फंसा बाबूलाल मरांडी का काफिला

संक्षेप: जमशेदपुर के मानगो पुल पर शनिवार को भारी जाम लगा। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का काफिला भी लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसा रहा। पुल पर यातायात ठप होने से दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस प्रशासन जाम हटाने का प्रयास कर रहा है।

Sat, 8 Nov 2025 12:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। शहर के मानगो पुल पर शनिवार को भारी जाम लगने से आम जनता के साथ-साथ भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का काफिला भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसा रहा। बताया जा रहा है कि पुल पर करीब एक घंटे से यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।सूत्रों के अनुसार, बाबूलाल मरांडी का काफिला सुबह लगभग 11:45 बजे मानगो पुल पर पहुंचा, लेकिन जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि उनका काफिला पुल से नहीं निकल पाया। इस दौरान उन्हें किसी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट या विशेष रूट नहीं दिया गया।पुल

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पर जाम के कारण हजारों लोग वाहन सहित फंसे हुए हैं।पुलिस प्रशासन की ओर से जाम हटाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी।