बिड़रा में ट्रेलर व बस के आमने-सामने आ जाने से लगा जाम

Mar 14, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव में शुक्रवार शाम एक ट्रेलर और बस के आमने-सामने आने से सड़क पर जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। जाम के दौरान राहगीरों को परेशानी हुई।

बिड़रा में ट्रेलर व बस के आमने-सामने आ जाने से लगा जाम

पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव स्थित टर्निंग प्वाइंट पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रेलर और बस के आमने-सामने आ जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस कारण लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि दोनों बड़े वाहनों के फंस जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मिलकर जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।