रेलवे बुलडोजर के आते स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में लगा जाम
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन चौक पर कीताडीह रोड की दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर आने से सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी से आने-जाने वाले वाहन फंस गए, जबकि पैदल चलने वालों को भी परेशानी हुई। रेलवे ने दुकानों को तोड़ने का अभियान गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू करने की घोषणा की थी।
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड की दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर आने के बाद सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक कॉलोनी रेलवे कॉलोनी और कीताडीह रोड से आवागमन करने वाले दर्जनों वाहन जाम में फंस गए जबकि पैदल राहगीर को भी दिक्कत हुई। बताया जाता है कि रेलवे ने गुरुवार दिन में 10 बजे से दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन रेलवे का बुलडोजर और आरपीएफ के जवान 11 बजे के बाद स्टेशन चौक पहुंचे। इससे पूर्व ज्यादातर दुकान खाली हो चुके थे। लेकिन रेलवे के इंजीनियरिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार माइक से घोषणा कर लोगों को हटाने का आदेश दिया जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



