मानगो पुल पर जाम में फंसे सैकड़ो वाहन
Feb 16, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के मानगो पुल पर सोमवार को सुबह 11 बजे जाम लग गया। इससे डिमना रोड और पुरुलिया रोड से लेकर साकची में एमजीएम अस्पताल और कोर्ट मोड तक सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों को रोका। जाम ने कई अन्य इलाकों में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित की।
जमशेदपुर। मानगो पुल पर सोमवार दिन में 11 बजे बाद जाम लग गया। इससे मानगो के डिमना रोड और पुरुलिया रोड से लेकर साकची में एमजीएम अस्पताल व कोर्ट मोड तक सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। मानगो चौक पर जाम लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने रॉन्ग साइड से छोटे पुल पर जाने वालों को रोक दिया ताकि उधर से आने वाली वाहनों को दिक्कत नहीं हो। स्थिति यह थी कि, सड़क जाम में फंसे दो पहिया वाहन सवार पुल के फुटपाथ से आवाजाही कर रहे थे। बताया जाता है कि जाम के कारण गुरुद्वारा बस्ती कुंवर सिंह बस्ती समेत अन्य कई इलाके की ब्रांच सड़कों पर भी दर्जनों वाहन खड़े थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




