Jamshedpur News: मिलाद उन नबी के मौके पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: 26 अगस्त को मिलाद उन नबी के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि बसें इस नियम से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jamshedpur News: मिलाद उन नबी के अवसर पर 26 अगस्त को शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 26 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, बसों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। आदेश में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों को आदेश की जानकारी देने के साथ इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यातायात थाना प्रभारियों और संबंधित पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


