फाउंडर्स डे को लेकर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव
जमशेदपुर संवाददाता।फाउंडर्स डे को लेकर शुक्रवार यातायात व्यवस्था में बदलाव फाउंडर्स डे को लेकर शुक्रवार यातायात व्यवस्था में बदलाव

फाउंडर्स डे के आयोजन को लेकर शुक्रवार को शहर में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। होली पर बुधवार को जुबली पार्क बंद रहने के कारण प्रशासन ने फाउंडर्स डे कार्यक्रम को एक दिन बढ़ाकर शुक्रवार को आयोजित करने का निर्णय लिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात नियमों में संशोधन किया गया है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में ट्रक, ट्रेलर, बस और अन्य बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रशासन का यह फैसला यातायात को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास भीड़भाड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए यह अस्थायी रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नियमों का पालन करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


