अब तय स्टैंड से ही चलेंगे ऑटो, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

शहर की सड़कों पर अनियंत्रित ऑटो खड़े करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएसपी नीरज पाठक ने ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और तय किया कि ऑटो केवल निर्धारित स्टैंड से चलेंगे। साथ ही, चालकों को निर्धारित वर्दी में रहना और रेट चार्ट लगाना अनिवार्य किया गया।

अब तय स्टैंड से ही चलेंगे ऑटो, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

शहर की सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसको लेकर मंगलवार को डीएसपी यातायात नीरज पाठक ने ऑटो यूनियन शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक संचालक संघ के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमलोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि शहर के सभी ऑटो अब केवल निर्धारित स्टैंड से ही संचालित होंगे। किसी भी चालक को सड़क किनारे या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनमाने तरीके से वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने की अनुमति नहीं होगी।

डीएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी ऑटो चालक निर्धारित वर्दी में ही वाहन चलाएंगे, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके और यात्रियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। इसके अलावा प्रत्येक ऑटो में रूट और किराया संबंधी रेट चार्ट लगाना अनिवार्य किया गया है, जिससे यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतों पर रोक लग सके।बैठक के बाद डीएसपी नीरज पाठक स्वयं साकची गोलचक्कर पहुंचे और वहां मौजूद ऑटो चालकों को नए निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, निर्धारित स्टैंड के बाहर से ऑटो संचालन करने या बिना वर्दी एवं रेट चार्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें ऑटो चालकों का सहयोग आवश्यक है। नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।