जोड़सा कुम्हार पाड़ा में की गई भानसिंह पूजा, खुशहाली की कामना
पटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव में माघ महीने के अंतिम रविवार को भानसिंह देवता की पूजा हुई। दर्जनों परिवारों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी ने बताया कि सच्ची प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया और बलि अर्पित की गई।

पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती जोड़सा गांव के कुम्हार पाड़ा में माघ महीने के अंतिम रविवार को परंपरा के अनुसार भानसिंह देवता की पूजा-अर्चना की गई। दर्जनों परिवारों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुजारी स्वरूप कुंभकार और सहयोगियों मनोरंजन कुंभकार, भीष्णनाथ कुंभकार और शशधर कुंभकार ने विधिवत पूजा कराई। पुजारी ने बताया कि भानसिंह देवता के समक्ष सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ अवश्य पूरी होती हैं। पूजा के दौरान मन्नत पूरी होने पर बलि अर्पित की गई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुखदेव कुंभकार, गोराचांद कुंभकार, चित्तरंजन कुंभकार और सुमंत कुंभकार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


