पेनादा में चड़क मेला का तेल हल्दिया के साथ समापन
छऊ नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध हजारों ग्रामीणों में उत्सव का उठाया आनंद

पटमदा। बोड़ाम के पेनादा गांव में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक चड़क मेला सोमवार को तेल हल्दिया कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। मेले की शुरुआत शनिवार को जांगाल कार्यक्रम एवं भगवान शिव की आराधना के साथ हुई। रविवार रात 11 बजे भव्य छऊ नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मानभूम छऊ नृत्य समिति, रघुनाथपुर (उस्ताद कार्तिक कर्मकार) तथा माझीहिड़ा यूनिवर्सल छऊ नृत्य एकेडमी (उस्ताद तपन कुमार महतो) के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटे और दमदार नृत्य शैली ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेले के सफल आयोजन में युवाओं समेत ग्रामीणों और आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका रही। उपमुखिया पूर्ण महतो ने मेले की सफलता पर खुशी व्यक्त की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


