ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटोक्यों ओलंपिक : टाटा की कोमालिका व प्राची भारतीय टीम में,श्रेय चूके

टोक्यों ओलंपिक : टाटा की कोमालिका व प्राची भारतीय टीम में,श्रेय चूके

टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...

1/ 3टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...
टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...
2/ 3टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...
टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...
3/ 3टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है।...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 26 Nov 2020 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए भारतीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में टाटा आर्चरी एकेडमी (टीएए) की दो धनुर्धर ने बाजी मार ली है। महिला रिकर्व में कोमालिका बारी और प्राची सिंह संभावित भारतीय टीम में जगह बना ली है। जबकि पुरुष रिकर्व में टीएए के कैडेट श्रेय भारद्वाज को सफलता नहीं मिली।स्पोर्ट्स डिवीजन टाटा स्टील की मेजबानी में तीन दिवसीय चयन ट्रायल के आधार पर महिला और पुरुष रिकर्व टीम में चार चार तीरंदाजों का चयन हुआ है। इस तरह संभावित भारतीय टीम में 12-12 तीरंदाज हो गए हैं। पहले से ही आठ-आठ धनुर्धर टोक्यो ओलंपिक-2021 की संभावित टीम में थे। कोमालिका का सटीक निशाना : महिला रिकर्व में हरियणा की संगीता 2640 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। झारखंड की कोमालिका बारी (2575), पुलिस की ईशिता (2588) और राजस्थान की प्राची सिंह (2498) टॉप चार में पहुंचीं। ईवेंट-1 और ईवेंट-2 के अंकों के योग के आधार पर संगीता, कोमालिका बारी एवं ईशिता 7-7 अंकों के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आईं। प्राची सिंह 4.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहीं। आधे अंक से बाहर बिनोद स्वांसी : पुरुष रिकर्व में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सरायकेला खरसावां का विनोद स्वांसी आधे अंक से पांचवें स्थान पर खिसक गया। संभावित भारतीय टीम में जगह बनाने से वंचित हो गया। ईवेंट-1 और ईवेंट-2 के अंकों के आधार पर महाराष्ट्र के यशदीप भोगे (8), सेना के सुखचैन सिंह (7), मध्य प्रदेश के अमित कुमार (5.5) एवं सेना के अतुल वर्मा (5) टॉप चार में रहे। विनोद स्वांसी को 4.5 अंक मिला।पुरुष रिकर्व में कठिन था मुकाबला : तीरंदाजी कोच बी. श्रीनिवास राव ने बताया कि महिला की अपेक्षा पुरुष रिकर्व में मुकाबला कठिन था। टॉप चार के लिए एक-एक अंक के लिए धनुर्धरों को संघर्ष करना पड़ा। आखिरकार आधे अंक से सरायकेला का सितारा बिनोद स्वांसी चूक गये। महिला रिकर्व में लक्ष्मी रानी माझी प्रभाव नहीं छोड़ सकी। कोच पूर्णिमा महतो ने बताया कोविड के कारण लक्ष्मी रानी माझी प्रैक्टिस में शामिल नहीं हो पायीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें