ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटिमकेन कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांगा बोनस

टिमकेन कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांगा बोनस

टिमकेन कर्मचारियों की मंगलवार को पूर्व महासचिव विजय यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रबंधन से जल्द बोनस दिलाने की मांग की गई।शहर के सभी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को बोनस मिल चुका है।...

टिमकेन कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांगा बोनस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 24 Oct 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

टिमकेन कर्मचारियों की मंगलवार को पूर्व महासचिव विजय यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रबंधन से जल्द बोनस दिलाने की मांग की गई।

शहर के सभी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को बोनस मिल चुका है। लेकिन दुर्गापूजा, दीपावली के बाद अब छठ पूजा है, लेकिन टिमकेन कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला। ऐसे में कर्मचारियों में निराशा है और वे पूर्व महामंत्री पर प्रबंधन से बात कर जल्द बोनस दिलाने की मांग की है। हालांकि यूनियन महामंत्री गिरवरधारी ने दावा किया कि मंगलवार को कंपनी परिसर में कर्मचारियों की कोई बैठक नहीं हुई है। यूनियन नेतृत्व कर्मचारियों के लिए गलत समझौता नहीं करना चाहता है इसलिए बोनस का मामला अब तक रुका हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें