ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा कमिंस में ड्यूटी का समय बदला

टाटा कमिंस में ड्यूटी का समय बदला

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की वजह लागू नाइट कर्फ्यू की अनियमितता से जुड़े नये आदेश के बाद टाटा कमिंस में कार्य अवधि में पुराने तर्ज पर बदलाव किया है। इस बदलाव के साथ ही अब टाटा कमिंस में तीनों...

टाटा कमिंस में ड्यूटी का समय बदला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 23 Sep 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की वजह लागू नाइट कर्फ्यू की अनियमितता से जुड़े नये आदेश के बाद टाटा कमिंस में कार्य अवधि में पुराने तर्ज पर बदलाव किया है। इस बदलाव के साथ ही अब टाटा कमिंस में तीनों शिफ्ट में काम होगा। इस संबंध में मंगलवार को प्लांट हेड मनीष कुमार झा के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। यह सर्कुलर 24 सितंबर से प्रभावी होगा। जारी सर्कुलर के मुताबिक ए शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, बी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक, सी शिफ्ट रात्रि 10 बजे से सुबह 6.30 बजे तक, जनरल शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक तथा 7 बजे की शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि टाटा कमिंस में इस माह उत्पादन भी बढ़ा है। इस माह 4800 इंजन निर्माण का ऑर्डर मिला है, जबकि पिछले माह 3500 के करीब ऑर्डर था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें